महासमुंद, मई 16 -- )छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं ने पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस संकट और बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है।
महासमुंद जिले में स्थित कांग्रेस भवन में शुक्रवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेंद्र तिवारी ने कहा कि देशभर में आम जनता महंगाई और ईंधन संकट से परेशान है, जबकि केंद्र सरकार जनता की मूल समस्याओं से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हालिया अपीलों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकार अपनी जिम्मेदारियों से बचने के लिए लोगों को कम उपयोग की सलाह दे रही है, जबकि आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिससे खेती-किसानी प्रभावित हो रही है। साथ ही पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों और महंगाई के लिए केंद्र सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया गया। इस दौरान खल्लारी से विधायक द्वारिकाधीश यादव, पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर सहित कांग्रेस के कई नेता उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित