पटना , मई 29 -- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री तथा राष्ट्रीय जनता दल(राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर शोक जताया है।
श्री यादव, उनकी पत्नी प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी तथा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सपरिवार श्री बद्र के निधन पर शोक जताया और कहा कि उनके निधन से उर्दू भाषा और शायरी ने एक नायब नगीना खो दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित