गुवाहाटी , जनवरी 13 -- मशहूर असमिया गायक समर हजारिका का मंगलवार सुबह यहां उनके निजारापार निवास पर 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

वह भारत रत्न से सम्मानित मशहूर लोक गायक भूपेन हजारिका के सबसे छोटे भाई थे। वह उम्रजनित स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे और कुछ समय से शहर के एक अस्पताल में भर्ती थे।

नीलकांत हजारिका और शांतिप्रिया हजारिका के पुत्र समर ने कई संगीत एलबमों और असमिया फिल्मों में पार्श्व गायन किया है। समर ने क्षेत्र की सांस्कृतिक परिदृश्य पर अमिट छाप छोड़ी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित