सुपौल , सितंबर 04 -- बिहार में सुपौल जिले के प्रतापगंज थाना क्षेत्र में अपराधियों ने मवेशी व्यापारियों से 4.41 लाख रुपये लूट लिये।पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार की रात अररिया जिले के दो मवेशी व्यापारी भाई मोहम्मद शकील और मोहम्मद बकील चार पहिया वाहन से फतेहपुर से समस्तीपुर जा रहे थे। इसी दौरान प्रतापगंज थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर गढ़िया गांव के समीप पीछा कर रहे अपराधियों ने उनके वाहन को ओवरटेक कर घेर लिया और उनसे 4.41 लाख रुपये लूट लिये। घटना की सूचना पुलिस को रात में ही दी गयी।

सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक शरथ आर. एस. सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने शुक्रवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने अपराधियों की गिरफ्तारी और लूटी गयी रकम की बरामदगी के लिए आवश्यक निर्देश दिये हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित