नयी दिल्ली , अगस्त 08 -- दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष एवं पूर्वी दिल्ली से सांसद हर्ष मल्होत्रा ने शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र के प्रियंका कैम्प के पास नाले में डूबने से अंकित नामक युवक की मौत पर दुख व्यक्त किया और पीड़ित परिवार को प्रदेश सरकार से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।

श्री मल्होत्रा ने शोकग्रस्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार और भाजपा परिवार इस संकट की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होने शोकसंतप्त परिवार को दिल्ली सरकार की ओर से हर संभव मदद और मुआवजा दिलाने का आश्वस्त दिया।

भाजपा की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार मदनपुर खादर पश्चिम से पार्षद ब्रहम सिंह और भाजपा नेता मनीष चौधरी अंकित का शव मिलते ही शोकग्रस्त परिवार से मिलने पहुंचे और परिवार को हर सम्भव सहायता को आश्वस्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित