कुआलालंपुर , अप्रैल 01 -- मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने वैश्विक ऊर्जा संकट से निपटने के लिए 15 अप्रैल से सार्वजनिक क्षेत्र और सरकारी कंपनियों में वर्क-फ्रॉम-होम को लागू करने की घोषणा की।
कैबिनेट बैठक में लिए गए इस निर्णय की जानकारी एक वीडियो संदेश में देते हुए उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य ईंधन की खपत कम करना और देश की ऊर्जा आपूर्ति की स्थिरता सुनिश्चित करना है, जो पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण प्रभावित हुई है।
उन्होंने कहा कि इज़रायल, अमेरिका और ईरान से जुड़े तनाव ने वैश्विक आपूर्ति शृंखलाओं को बाधित किया है, हालांकि मलेशिया अब तक आरओएन95 पेट्रोल की कीमत 1.99 रिंगिट प्रति लीटर पर बनाए रखते हुए स्थिति को संभालने में सक्षम रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा, "यदि स्थिति थोड़ा सुधर भी जाए तो इसका मतलब यह नहीं कि हम लापरवाह हो जाएं। किसी भी समाज चाहे वह परिवार हो या राष्ट्र को अत्यधिक सहजता और लापरवाही से बड़े संकटों का सामना करना पड़ सकता है।"उन्होंने कहा कि सरकार 'पीपल्स सपोर्ट इनिशिएटिव' के तहत हर महीने अतिरिक्त चार अरब रिंगिट का प्रावधान कर वैश्विक तेल कीमतों में वृद्धि के प्रभाव को कम कर रही है, ताकि आम जनता पर अचानक मूल्य वृद्धि का बोझ न पड़े।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित