कोच्चि , दिसंबर 09 -- मलयालम सुपरस्टार ममूटी मतदाता सूची में नाम नहीं होने के कारण मंगलवार को केरल में स्थानीय निकाय चुनावों के पहले चरण में अपना वोट नहीं डाल पाए।

अभिनेता अपने कोच्चि स्थित आवासीय वार्ड में मतदान करने जाने वाले थे, लेकिन इससे पहले जब उन्होंने अपनी पोलिंग जानकारी ली , तो उन्हें इस गड़बड़ी का पता चला। यह पहली बार नहीं है जब ममूटी को ऐसी समस्या का सामना करना पड़ा है। साल 2020 के स्थानीय निकाय चुनावों में भी उनके नाम में इसी तरह की त्रुटि के कारण वह वोट नहीं डाल पाए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित