, May 10 -- बर्लिन, 10 मई (वार्ता/स्पूतनिक) जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ के नेतृत्व वाले जर्मन क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन और क्रिश्चियन सोशल यूनियन गुट के 57 प्रतिशत समर्थकों का मानना है कि बवेरिया के मंत्री-राष्ट्रपति मार्कस सोडर, श्री मर्ज़ की तुलना में बेहतर चांसलर होंगे। यह बात 'बिल्ड' अखबार के लिए इनसा संस्थान द्वारा किये गये एक सर्वेक्षण में सामने आयी है।

इसके अलावा, सर्वेक्षण में शामिल 40 प्रतिशत लोगों ने नॉर्थ राइन-वेस्टफेलिया के मंत्री-राष्ट्रपति हेंड्रिक वुस्ट को एक अधिक सफल संभावित चांसलर के रूप में नामित किया। यह सर्वेक्षण 7-8 अप्रैल को 1,003 लोगों के बीच किया गया था। इसमें त्रुटि की गुंजाइश के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित