मुंबई , सितंबर 16 -- महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार ने मराठा आरक्षण आंदोलनकारी मनोज जरांगे पाटिल की 13 में से 12 प्रमुख मांगों को स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही उन्होंने श्री पाटिल से अपना आमरण अनशन और आंदोलन समाप्त करने की अपील की है।
श्री महाजन ने यहां संवाददाताओं से कहा कि सरकार ने मराठा आरक्षण से जुड़ी लगभग सभी मांगों को मान लिया है, लेकिन जाति सत्यापन प्रक्रिया को पूरी तरह रद्द करने की मांग को स्वीकार करना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार को संविधान के दायरे में रहकर निर्णय लेने होते हैं और समाज के सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखना अनिवार्य है। इसलिए ऐसी मांगों पर अड़े रहना उचित नहीं है जो कानूनी और संवैधानिक ढांचे में उपयुक्त नहीं हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित