मुंबई , सितंबर 16 -- मराठा आरक्षण की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल का स्वास्थ्य बुधवार को आंदोलन के 19वें दिन और अधिक बिगड़ गया। स्वास्थ्य में आए इस गंभीर गिरावट के कारण उनके पूर्व निर्धारित मुंबई मार्च को लेकर अनिश्चितता की स्थिति पैदा हो गई है।

मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग की अगुवाई कर रहे श्री जरांगे पाटिल वर्तमान में पाटोदा में हैं, जहां जिला चिकित्सा अधिकारी और डॉक्टरों की टीम ने उनके स्वास्थ्य की गहन जांच की। अधिकारियों ने बताया कि लगातार अनशन के कारण उनका शरीर बेहद कमजोर हो चुका है और स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इसे देखते हुए यह संशय गहरा गया है कि वह मुंबई की अपनी यात्रा जारी रख पाएंगे या नहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित