चेन्नई , नवंबर 07 -- भिनेत्री साई पल्लवी ने फिल्म 'ओम: चैप्टर 1 - उधिरम: द ब्लड वुड' के ऑडियो लॉन्च समारोह में दिग्गज अभिनेता मम्मूट्टी के साथ काम करने का अनुभव साझा करते हुए कहा कि उनके साथ काम करना उनके लिए बेहद खास रहा।साई पल्लवी ने कहा कि पहले वह मम्मूट्टी का नाम लिया करती थीं और अब उनके साथ काम कर रही हैं। शायद उन्होंने खुद ही इस सपने को साकार कर लिया।

फिल्म के भव्य ऑडियो लॉन्च समारोह में धनुष, मम्मूट्टी, साई पल्लवी, श्रीलीला, निर्देशक राजकुमार पेरियासामी, निर्माता श्रद्धा अग्रवाल और संगीतकार साई अभ्यंकर मौजूद रहे। इस मौके पर बड़ी संख्या में प्रशंसक पहुंचे।

साई पल्लवी ने कहा कि 70 वर्ष से अधिक उम्र होने के बावजूद उन्होंने सेट पर मम्मूट्टी से ज्यादा ऊर्जावान अभिनेता नहीं देखा। वह बिल्कुल बच्चों की तरह उत्साहित रहते हैं और कैमरा चालू होने से पहले भी अपने खास अंदाज में हाव-भाव व्यक्त करते रहते हैं। उनके साथ काम करना उनके लिए बेहद सुखद अनुभव रहा।

इस अवसर पर निर्माता श्रद्धा अग्रवाल ने कहा कि आरटेक स्टूडियोज के बैनर तले बनी उनकी फिल्मों का चेन्नई से हमेशा खास जुड़ाव रहा है। 'ओम' के साथ इस रिश्ते को और बड़े स्तर पर ले जाया जा रहा है। यह अब तक की उनकी सबसे बड़ी फिल्म है। उन्होंने धनुष के साथ काम करने के अनुभव को खूबसूरत बताया और निर्देशक राजकुमार पेरियासामी की मेहनत, लगन और समर्पण की सराहना की।

श्रद्धा अग्रवाल ने कहा कि फिल्म को लेकर दर्शकों ने अब तक जो प्यार और उत्साह दिखाया है, वह उनके लिए बहुत मायने रखता है। उन्हें उम्मीद है कि 20 नवंबर को फिल्म के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने के बाद दर्शकों का यह प्यार और बढ़ेगा।

श्रद्धा अग्रवाल, धनुष और अजमत जगमग द्वारा आरटेक स्टूडियोज और वंडरबार फिल्म्स के बैनर तले निर्मित 'ओम: चैप्टर 1 - उधिरम: द ब्लड वुड' 20 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित