रांची, सितम्बर 28 -- झारखंड में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज मन की बात कार्यक्रम के 126 वें एपिसोड में झारखंड के आशीष सत्यव्रत साहू की चर्चा कर पूरे झारखंड की प्रतिभा, कला, संस्कृति का सम्मान बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया।

श्री मरांडी ने कहा कि झारखंड की जनता,यहां की कला , संस्कृति मोदी जी के दिलों में बसती है। इसलिए वे खोज कर इसकी महानता ,विशेषता को अपने संबोधन से दुनियां वक्र सामने उजागर करते हैं।उन्होंने कहा कि झारखंड सिर्फ खान खनिज के बल पर नहीं बल्कि अपनी कला,संस्कृति, रीति , रिवाज को बढ़ावा देकर आत्म निर्भर भारत,विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

श्री मरांडी ने कहा कि स्वदेशी का संकल्प हमारी सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करेगा, आत्म निर्भरता को बढ़ाएगा और भारत को विश्व गुरु बनाएगा।उन्होंने राज्य की जनता से कहा कि उत्सव, त्योहार को आत्मनिर्भर भारत अभियान से जोड़ें। स्थानीय उत्पाद को बढ़ावा देकर वोकल फॉर लोकल को की आवाज बुलंद करें।उन्होंने 2 अक्टूबर को गांधी ,शास्त्री जयंती के अवसर पर विजयादशमी त्योहार में खादी वस्त्रों को शामिल करने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित