पटना , जुलाई 14 -- ारतीय प्रशासनिक सेवा के 2016 बैच के अधिकारी मनोरंजन कुमार ने मंगलवार को विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में निदेशक के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया।इससे पूर्व श्री कुमार शिक्षा विभाग, बिहार, पटना में निदेशक (प्रशासन) के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे।

मंगलवार को पदभार ग्रहण करने के अवसर पर नवनियुक्त निदेशक ने विभाग के सभी अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ एक परिचयात्मक बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधीनस्थ पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि विभागीय कार्यों और दायित्वों का निर्वहन पूर्ण तत्परता, ईमानदारी और सक्षमता के साथ किया जाए, जिससे राज्य में विज्ञान और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में चल रही योजनाओं को गति मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित