नयी दिल्ली , मई 10 -- बिहार सरकार ने राज्य के ऊर्जा सचिव मनोज कुमार सिंह को यहां स्थित बिहार भवन के स्थानिक आयुक्त नियुक्त किया है।

श्री सिंह 2009 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं। बिहार सरकार के विशेष सचिव संजय कुमार की ओर से रविवार को जारी अधिसूचना श्री सिंह श्री कुंदन कुमार के स्थान पर बिहार भवन का स्थानिक आयुक्त होंगे। श्री सिंह वर्तमान में बिहार सरकार के ऊर्जा विभाग के सचिव के रूप में कार्यरत है और अब नयी दिल्ली में बिहार के प्रतिनिधि के रूप में अपनी भूमिका निभाएंगे। बिहार सरकार ने श्री कुमार नयी दिल्ली स्थित बिहार भवन के स्थानिक आयुक्त तथा मुंबई के निवेश आयुक्तके अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित