नयी दिल्ली , मई 15 -- भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने शुक्रवार को यहां बिहार भवन में स्थानिक आयुक्त का पदभार संभाल लिया।
बिहार कैडर के वर्ष 2009 बैच के आईएएस अधिकारी श्री सिंह ने यह दायित्व वर्ष 2004 बैच के आईएएस अधिकारी एवं बिहार सरकार के उद्योग सचिव कुंदन कुमार से ग्रहण किया है।। इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि बिहार भवन राष्ट्रीय राजधानी में बिहार सरकार तथा बिहारवासियों के बीच समन्वय का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। उन्होंने कहा कि कार्यप्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी तथा जनोन्मुखी बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
श्री कुमार ने श्री सिंह को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में बिहार भवन अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित