मनेन्द्रगढ़ , मार्च 02 -- जल जीवन मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन से जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के ग्राम पंचायत भगवानपुर, विकासखंड भरतपुर अंतर्गत ग्राम रेंद में उल्लेखनीय परिवर्तन देखने को मिल रहा है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के माध्यम से संचालित इस योजना ने ग्रामीणों के जीवन स्तर को नई दिशा दी है।
जिला पीआरओ से सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार,ग्राम रेंद की निवासी सेम्बती यादव बताती हैं कि पहले उन्हें स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल के लिए प्रतिदिन लंबी दूरी तय कर कुएं और हैंडपंप से पानी लाना पड़ता था। इस प्रक्रिया में उनका काफी समय और श्रम व्यय होता था। पानी लाने की जिम्मेदारी के कारण घरेलू कार्यों और परिवार की देखभाल पर भी प्रभाव पड़ता था। गर्मी के मौसम में स्थिति और भी कठिन हो जाती थी, जब जलस्रोतों पर भीड़ बढ़ जाती थी।
"हर घर नल से जल" के संकल्प के तहत जब उनके घर में नल कनेक्शन स्थापित हुआ, तब से उनके जीवन में सहजता और सुविधा आई है। अब शुद्ध पेयजल सीधे घर पर उपलब्ध है। इससे दैनिक जीवन अधिक व्यवस्थित हुआ है और समय की बचत हो रही है। पहले जहां पानी लाने में कई घंटे लग जाते थे, अब वही समय परिवार और अन्य उत्पादक कार्यों में लगाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित