रायपुर , अक्टूबर 22 -- ) छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग पर हुए भीषण बस हादसे में गुरूवार को एक बच्ची सहित 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक यात्री घायल हो गए।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हादसे की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य तत्परता से संचालित करने तथा घायलों के उपचार के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए और उनके उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न हो।

मुख्यमंत्री ने बताया कि दुर्घटना में घायल यात्रियों का सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ एवं जिला अस्पताल चिरमिरी में उपचार जारी है। गंभीर रूप से घायल 2 यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया है। उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों की स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखने और आवश्यकता के अनुसार हरसंभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित