बारां , मई 02 -- राजस्थान में बारां में चर्चित मनीष गौतम उर्फ बिट्टू हत्याकांड मामले में वांछित फरार 10 हजार रुपये के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदाशु ने शनिवार को बताया कि हत्याकांड में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के संयुक्त दल गठित किये गये थे। इन दलों ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर राकेश कुमार उर्फ राहुल और मुकेश यादव को गिरफ्तार कर लिया था। इसके अलावा तीन नाबालिगों को भी निरुद्ध किया गया था। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त कार, एक बुलेट मोटरसाइकिल सहित खून से सना चाकू भी बरामद कर लिया गया था। इन सभी काे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।

उन्होंने बताया कि पुलिस दल ने फरार 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी कमल गहलोत को भी गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया है कि कमल गहलोत ने ही मुख्य आरोपियों को हत्या करने के लिए हथियार उपलब्ध कराए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित