चंडीगढ़ , मार्च 25 -- चंडीगढ़ के मनीमाजरा स्थित बस स्टैंड के पास एक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।

आरोपियों ने पुलिसकर्मी को बुरी तरह पीटा, जिससे उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया। घटना के समय पुलिसकर्मी के साथ उसकी पत्नी भी मौजूद थी।

इस वारदात को तीन युवकों ने अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। घटना के दो वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें आरोपी पुलिसकर्मी को पीटते, घसीटते और लात-घूंसे मारते दिखाई दे रहे हैं। जब आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, तो आरोपी वहां से भाग निकले। जाते समय उन्होंने पुलिसकर्मी को जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़ित पुलिसकर्मी के अनुसार आरोपी सार्वजनिक स्थान पर गाली-गलौज कर रहे थे। उन्हें रोकने पर उन्होंने अचानक हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित