टिहरी , सितंबर, 14 -- उत्तराखंड में टिहरी गढवाल के सिलोगी ग्राम सभा के धारकोट गांव में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब घर से मनरेगा कार्य के लिए जा रहे एक ग्रामीण पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। हमले में वीरेंद्र तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल नई टिहरी पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित