आइची नागोया , सितंबर 25 -- भारत की मनप्रीत कौर ने महिला शॉट पुट में कांस्य पदक जीता। उन्होंने 17.17 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया, जो उन्होंने अपने चौथे प्रयास में हासिल किया और इसी के साथ पदक अपने नाम किया।

चीन की सोंग जियायुआन ने 19.40 मीटर के प्रयास के साथ स्वर्ण पदक, जबकि झांग लिनरू ने 18.14 मीटर के प्रयास के साथ रजत पदक जीता। वहीं, भारत की कृष्णा मेनन 16.57 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ पांचवें स्थान पर रहीं।

गुरिंदरवीर सिंह और अनिमेष कुजूर का 100 मीटर अभियान सेमीफाइनल में खत्मभारत के गुरिंदरवीर सिंह और अनिमेष कुजूर पुरुषों की 100 मीटर दौड़ के फाइनल में जगह नहीं बना सके। सेमीफाइनल में गुरिंदरवीर 11वें और अनिमेष 18वें स्थान पर रहे। गुरिंदरवीर ने 10.32 सेकेंड का समय निकाला, जबकि अनिमेष ने 10.38 सेकेंड में दौड़ पूरी की। इसके साथ ही दोनों भारतीय धावकों का 100 मीटर अभियान समाप्त हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित