आइची नागोया , सितंबर 25 -- भारत की मनप्रीत कौर ने महिला शॉट पुट में कांस्य पदक जीता। उन्होंने 17.17 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया, जो उन्होंने अपने चौथे प्रयास में हासिल किया और इसी के साथ पदक अपने नाम किया।
चीन की सोंग जियायुआन ने 19.40 मीटर के प्रयास के साथ स्वर्ण पदक, जबकि झांग लिनरू ने 18.14 मीटर के प्रयास के साथ रजत पदक जीता। वहीं, भारत की कृष्णा मेनन 16.57 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ पांचवें स्थान पर रहीं।
भारत की बरनिका इलांगोवन ने महिला पोल वॉल्ट में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वह एशियन गेम्स में पोल वॉल्ट में पदक जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बनीं, चाहे वह पुरुष हो या महिला। बरनिका ने 4.15 मीटर की ऊंचाई पार की। उनका प्रदर्शन कजाकिस्तान की पोलिना इवानोवा के बराबर रहा। दोनों खिलाड़ी 4.25 मीटर की ऊंचाई पार करने में असफल रहीं और इस वजह से दोनों ने कांस्य पदक साझा किया।
गुरिंदरवीर सिंह और अनिमेष कुजूर का 100 मीटर अभियान सेमीफाइनल में खत्मभारत के गुरिंदरवीर सिंह और अनिमेष कुजूर पुरुषों की 100 मीटर दौड़ के फाइनल में जगह नहीं बना सके। सेमीफाइनल में गुरिंदरवीर 11वें और अनिमेष 18वें स्थान पर रहे। गुरिंदरवीर ने 10.32 सेकेंड का समय निकाला, जबकि अनिमेष ने 10.38 सेकेंड में दौड़ पूरी की। इसके साथ ही दोनों भारतीय धावकों का 100 मीटर अभियान समाप्त हो गया।
हेप्टाथलॉन में पूजा छठे और अनामिका केए आठवें स्थान परआइची-नागोया में महिला हेप्टाथलॉन में भारत की पूजा ने 5368 अंक के साथ छठा स्थान हासिल किया, जबकि उनकी हमवतन अनामिका केए 5234 अंक के साथ आठवें स्थान पर रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित