रायपुर , जून 06 -- मध्यप्रदेश सरकार में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमंतू एवं अर्धघुमंतू कल्याण विभाग की राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्णा गौर सात जून को रायपुर प्रवास पर रहेंगी।

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू ने शनिवार को बताया कि सुश्री गौर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 2:25 बजे रायपुर पहुंचेंगी। इसके बाद अपराह्न चार बजे भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा छत्तीसगढ़ की प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित