सागर , दिसंबर 21 -- मध्यप्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री मंत्री एदल सिंह कंषाना ने कहा कि प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है।

श्री कंषाना ने यहां स्थित पी.टी.सी. ग्राउंड में आयोजित जैविक/प्राकृतिक हाट बाजार के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रविवार को कहा, "प्रदेश में प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्राकृतिक एवं जैविक खेती किसानों के साथ-साथ आमजन के स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के लिए अत्यंत आवश्यक है।"उन्होंने किसानों से अपील किया कि वे रासायनिक खादों के स्थान पर प्राकृतिक खेती को अधिक से अधिक अपनाएं, जिससे भूमि की उर्वरता बनी रहे और सुरक्षित, पौष्टिक खाद्यान्न का उत्पादन हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित में जैविक एवं प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने हेतु निरंतर प्रयासरत है और भविष्य में इस दिशा में और भी योजनाएं लागू की जाएंगी। हाट बाजार के माध्यम से किसानों को अपने उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध होगा और उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं विष-रहित खाद्य सामग्री मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित