वाराणसी , अप्रैल 4 -- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने काशी दौरे के दूसरे दिन शनिवार को नदेसर स्थित एक प्रसिद्ध दुकान पर पत्नी के साथ बनारसी कचौड़ी, सब्जी और जलेबी चखने पहुंचे। इस दौरान उनकी पत्नी सीमा यादव भी उनके साथ थीं।
डॉ. यादव ने कहा कि बनारस में खाने और खिलाने की परंपरा उन्हें बेहद खास लगी। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीच संबंध अब और गहरे हो गए हैं। सम्राट विक्रमादित्य का महानाट्य भारत के गौरवशाली इतिहास को दर्शाता है। यूपी और एमपी के बीच समन्वय और भी मजबूत हुआ है।
गौरतलब है कि बनारस की कचौड़ी-जलेबी सिर्फ एक नाश्ता नहीं, बल्कि यहां की सुबह की पहचान और सांस्कृतिक विरासत का अहम हिस्सा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित