रायपुर , मार्च 16 -- मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल 17-18 मार्च को दो दिवसीय प्रवास के लिए मंगलवार को छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं। अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे आज शाम 6:15 बजे राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डा पहुंचेंगे।
आज शाम 7:15 बजे वीआईपी रोड स्थित भगवान श्रीराम मंदिर में दर्शन करने के बाद शाम 7:30 बजे विंध्य समाज द्वारा क्वींस क्लब में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होंगे। इसके पश्चात वे सेल्स टैक्स कॉलोनी, ई-5 स्थित संजीव तिवारी के निवास में रात्रि विश्राम करेंगे।
18 मार्च को प्रातः 10:15 बजे वे नालंदा परिसर का अवलोकन करेंगे। इसके बाद सुबह 11:15 बजे शंकर नगर स्थित स्पीकर हाउस में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात करेंगे।
दोपहर 12:05 बजे पहुना गेस्ट हाउस, रायपुर में विंध्य क्षेत्र के नागरिकों से भेंट करने के बाद श्री शुक्ल दोपहर 3:15 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित