नयी दिल्ली , अक्टूबर 19 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन का तबादला इलाहाबाद उच्च न्यायालय कर दिया है।

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी कर यह जानकारी दी।

मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रपति ने उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की सलाह पर न्यायमूर्ति श्रीधरन का स्थानांतरण किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित