रायपुर , मार्च 17 -- मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंचे।

राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, डॉ. नवीन मार्कंडेय, कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक मोतीलाल साहू, प्रबोध मिंज, भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री गौरव तिवारी, जिला अध्यक्ष रायपुर शहर रमेश सिंह ठाकुर, प्रदेश सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी तथा सत्कार विभाग प्रदेश संयोजक आकाश विग सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित