भोपाल , फरवरी 18 -- मध्यप्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) 18 लाख 48 हजार 274 करोड़ रुपये अनुमानित किया है, जो वर्ष 2025-26 के पुनरीक्षित अनुमान से 10.69 प्रतिशत अधिक है। विधानसभा में बजट पेश करने के बाद जारी प्रेस नोट के अनुसार 16वें वित्त आयोग के गणना सूत्र के आधार पर वर्ष 2026-27 में जीएसडीपी 18.48 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। इस अनुमान के आधार पर 54 हजार 448 करोड़ रुपये तक ऋण प्राप्त किया जा सकेगा, जो जीएसडीपी का तीन प्रतिशत होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित