ग्वालियर , अक्टूबर 17 -- मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी शनिवार को ग्वालियर दौरे पर पहुंचे। इस दौरान झांसी रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इसके पश्चात श्री पटवारी ने दतिया स्थित माँ पीतांबरा शक्तिपीठ मंदिर में माँ के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की।

इसके बाद डबरा में आयोजित कुशवाहा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह में श्री जीतू पटवारी शामिल हुए। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री अशोक सिंह जी, श्री लाखन सिंह जी, पूर्व विधायक श्री राधेलाल जी, विधायक श्री सुरेश राजे जी, विधायक श्री कैलाश कुशवाहा जी, विधायक श्री घनश्याम सिंह जी, ग्वालियर जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष श्री प्रभुदयाल जोहरे जी, श्री सुग्रीव कुशवाहा जी एवं श्री फेरन कुशवाहा जी उपस्थित रहे।

समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को शिक्षा, परिश्रम और प्रतिभा के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। श्री पटवारी ने सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की शुभकामनाएँ दीं।

दौरे के अगले चरण में श्री जीतू पटवारी ग्वालियर में आयोजित ग्वालियर पूर्व विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक गतिविधियों एवं पार्टी को मजबूत बनाने से जुड़े विषयों पर संवाद किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित