मधेपुरा , अक्टूबर 28 -- बिहार के मधेपुरा स्थित जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज में इलाज करा रहे दो कैदी बुधवार सुबह फरार हो गये। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शंकरपुर थाना क्षेत्र के मधेली वार्ड संख्या 12 निवासी मोहम्मद कलाम के पुत्र मोहम्मद जुगनू उर्फ इस्लाम और सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के निवासी मोहम्मद हसन उर्फ छोटू का जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। इसी दौरान बुधवार सुबह दोनों फरार हो गये।घटना के बाद पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान जुगनू को कुमारखंड थाना क्षेत्र के टेंगराहा और छोटू को शंकरपुर थाना क्षेत्र के चौरा से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. संदीप सिंह ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित