मधेपुरा , जून 08 -- बिहार में मधेपुरा जिले में शंकरपुर थाना की पुलिस ने 3.85 ग्राम स्मैक और 4,91,600 रूपये के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।थाना अध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि मोरा खाप गांव में अवैध मादक पदार्थ की बड़ी डील होने वाली है। इसके बाद पुलिस टीम ने रविन्द्र यादव के घर की घेराबंदी कर कार्रवाई की। तलाशी के दौरान पुलिस ने 3.85 ग्राम स्मैक और 4,91,600 रूपये बरामद किए। मौके से रविन्द्र यादव के पुत्र संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।
थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने बरामद नकदी और नशीले पदार्थ को जब्त कर मादक एवं मनाेतेजक पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित