मधेपुरा , फरवरी 19 -- बिहार में मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र से पुलिस ने भारी मात्रा में स्मैक और गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि बुधवार को भटगामा वार्ड नंबर 12 स्थित एक घर में छापेमारी की गयी। छापेमारी के दौरान घर से 383 मिलीग्राम स्मैक , 338 ग्राम गांजा और 85 पीस कोडिनयुक्त कफ सिरप , दो देशी कट्टा, चार एल्यूमिनियम फॉयल, दो कारतूस तीन खोखा,14 मोबाइल फोन, एक डिजिटल तराजू और 27 हजार रुपया जब्त बरामद किया है।
सूत्रों ने बताया कि छापेमारी के दौरान तस्कर मनीष कुमार को गिरफ्तार किया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित