मधेपुरा , जुलाई 07 -- बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने मंगलवार को मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना के पुलिस अवर निरीक्षक अनिल कमार सिंह को सात हजार रूपये रिश्वत लेते हुये गिरफ्तार कर लिया।
ब्यूरो सूत्रों ने बताया कि मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना क्षेत्र के औराय गांव निवासी और परिवादी बशिष्ट कुमार विश्वकर्मा ने पटना ब्यूरो के कार्यालय में शिकायत दर्ज करायी थी कि पुलिस अवर निरीक्षक अनिल कुमार सिंह के द्वारा अनुमण्डल दण्डाधिकारी, उदाकिशुनगंज के न्यायालय में दायर विविध वाद सं0-53/25 में जंच कर जांच प्रतिवेदन न्यायालय में समर्पित करने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है।ब्यूरो द्वारा प्राप्त शिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया।
सूत्रों ने बताया कि प्रथम दृष्टया आरोप सही पाये जाने के बाद कांड अंकित कर पटना ब्यूरो के पुलिस उपाधीक्षक और अनुसंधानकर्ता आसिफ इकबाल मेहदी के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित