मधेपुरा , मार्च 11 -- बिहार में मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र स्थित एक घर से चोरों ने आभूषण और 27 हजार रूपये चुरा लिये।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि सोहरा टोला वार्ड नंबर 11 में एक घर से चोरों ने आभूषण और और 27 हजार रुपये चुरा लिए। इस सिलसिले में सोहरा टोला निवासी कुंदन शर्मा ने चौसा थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि नौ मार्च की सुबह वह अपने परिवार के साथ बनबंखी में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। उनका परिवार 10 मार्च को घर लौटा, तो उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था।चोरों ने घर में बक्से को तोड़कर आभूषण और 27 हजार रुपये नकद चुरा लिये हैं।

सूत्रों ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित