मधेपुरा , मार्च 31 -- बिहार में मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि नरदह पंचायत अंतर्गत नयाटोला वार्ड संख्या 12 में सोमवार देर रात मोहम्मद दिलशाद ने पत्नी हसमीना उर्फ रिफु खातून (30) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया। दंपति के बीच पिछले कुछ दिनों से आपसी विवाद चल रहा था।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित