मधेपुरा , अप्रैल 27 -- बिहार में मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को एक छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जमुनिया वार्ड संख्या 22 निवासी अरविंद यादव का पुत्र देवराज कुमार (14) आज सुबह स्कूल जा रहा था। इस दौरान पटेल चौक और कॉलेज के बीच राष्ट्रीय उच्चपथ संख्या 106 पर ट्रक ने उसे कुचल दिया। इस घटना में देवराज की मौके पर ही मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित