मधेपुरा , मार्च 05 -- बिहार में मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना उदाकिशुनगंज- भटगामा एसएच-58 मुख्य मार्ग पर लौआलगान के पास करीब साढ़े आठ बजे हुई।

मृतक की पहचान चौसा पूर्वी पंचायत के खोखन टोला, वार्ड संख्या-03 निवासी धीरज कुमार (28) के रूप में की गई है। वह राजू मंडल के पुत्र थे।

बताया जाता है कि धीरज कुमार अपनी ग्लैमर मोटरसाइकिल से खोखन टोला से भागलपुर स्थित अपने ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान लौआलगान चौक के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के शोल्डर से टकरा गई, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चौसा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित