मधेपुरा. , अप्रैल 13 -- बच्चों में पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करने के उद्देश्य से मधेपुरा में "बचपन संग हरियाली" अभियान का शुभारंभ सोमवार को जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने किया।
यह आयोजन आज फैमिली ट्री एसोसिएशन की देखरख में उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भातु टोला, साहुगढ़ में शुरू हुआ। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में सामूहिक रूप से पौधारोपण किया गया, जिसमें छात्रों, शिक्षकों एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री रंजन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और इसके प्रति बच्चों में जागरूकता बचपन से ही विकसित की जानी चाहिए। उन्होंने बच्चों को अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए हरित भविष्य के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित