मधुबनी , सितंबर 10 -- बिहार में मधुबनी जिले के अररिया संग्राम थाना क्षेत्र से पुलिस ने 29.600 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।पुलिस सूत्रों ने बताया कि अररिया संग्राम थाना की पुलिस चरितर कट के पास वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान एक ऑटो को रुकने का इशारा किया गया। ऑटो छोड़कर उस पर सवार दो व्यक्ति भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया, जबकि ऑटो चालक फरार हो गया।
सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जय किशोर साह के रूप में हुई। तलाशी के दौरान ऑटो से 14 प्लास्टिक पैकेटों में छिपाकर रखा 29.600 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।पुलिस ने गांजा जब्त कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार ऑटो चालक और वाहन मालिक की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित