मधुबनी , सितंबर 28 -- िहार में मधुबनी जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार उसके घर से एक देशी कट्टा बरामद किया है।पुलिस सूत्रों ने बताया कि 26 सितंबर को सोशल मीडिया सेल के माध्यम से थानाध्यक्ष को एक वीडियो मिला था, जिसमें एक युवक हथियार लहराते हुए इंस्टाग्राम पर फोटो-वीडियो पोस्ट कर रहा था। सत्यापन के बाद पुलिस टीम खड्गामा स्थित उसके घर पहुंची। पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा, जिसे पुलिस बल ने पकड़ लिया।

गिरफ्तार युवक की पहचान खड्गामा निवासी राजेश कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने वायरल वीडियो को अपना बताया तथा हथियार घर में चौकी पर बिछावन के नीचे छिपाकर रखने की जानकारी दी। तलाशी के दौरान बिछावन के नीचे से एक देशी कट्टा बरामद किया गया।

सूत्रों ने बताया कि पूछताछ में राजेश ने बताया कि उसने उक्त हथियार गांव के ही मुनानंद कुमार से लिया था। इस संबंध में फुलपरास थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित