मधुबनी , सितंबर 26 -- बिहार की प्रसिद्ध मधुबनी चित्रकला की प्रसिद्ध कलाकार और स्टेट अवार्डी हीरा देवी का शनिवार को 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

जिले में जितवारपुर की निवासी हीरा देवी मधुबनी चित्रकला की उन वरिष्ठ कलाकारों में शामिल थीं, जिन्होंने छह दशक से अधिक समय तक इस पारंपरिक कला को अपनी तूलिका के माध्यम से समृद्ध किया।

श्रीमती हीरा पद्मश्री सीता देवी की समकालीन कलाकार थीं। उन्होंने 1960 के दशक से मधुबनी चित्रकला में सक्रिय रूप से काम करना शुरू किया और कतहक शैली में विशेष पहचान बनायी। उनके निधन को मिथिला की पारंपरिक चित्रकला की एक महत्वपूर्ण पीढ़ी के अवसान के रूप में देखा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित