मधुबनी , अप्रैल 04 -- बिहार के मधुबनी जिले के मधेपुर थाना क्षेत्र में एक स्कूल के हॉस्टल में रह रहे छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि मृतक की पहचान विकेश कुमार महतो (12) के रूप में की गयी है। वह लक्ष्मीपुर चौक स्थित एक निजी स्कूल के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था।
सूत्रों ने बताया कि आज सुबह करीब 11 बजे स्कूल प्रबंधन के कुछ लोग छात्र को स्थानीय पीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि छात्र की पिटाई कर हत्या की गई है। घटना के बाद से स्कूल संचालक फरार है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित