मधुबनी , मई 16 -- बिहार में मधुबनी जिले के जयनगर रेलवे स्टेशन परिसर से चोरी की गई एक बाईक को जीआरपी थाना पुलिस ने बासोपट्टी थाना क्षेत्र से बरामद किया है।

थानाध्यक्ष गुंजन कुमार ने बताया कि बीते दिनों बासोपट्टी थाना क्षेत्र के भागरतपुर गांव निवासी आंनद कुमार किसी परिजन को छोड़ने के लिए जयनगर रेलवे स्टेशन आए थें और अपनी बाईक परिसर में पार्क किया था, जिसे अज्ञात चोरों के चुरा लिए था। इस संबंध में एक प्राथमिकी जयनगर जीआरपी थाने में दर्ज करायी गयी थी।

थानाध्यक्ष ने बताया कि रेल थाना पुलिस ने अनुसंधान, पूछताछ और निशानदेही के आधार पर कार्रवाई करते हुए शनिवार को आवेदक के घर के समीप बासोपट्टी थाना क्षेत्र के भागवत पुर के समीप मोटरसाइकिल को लावारिस हालत में बरामद किया है। पुलिस चोरो का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित