मधुबनी , जून 26 -- बिहार में मधुबनी जिला के लदनियां थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के खाजेडिह गांव के पास से ब्राउन सुगर खरीद बिक्री करने के आरोप में एक नाबालिक समेत चार लोगों को एक देशी कट्टा तथा दो जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया।
जयनगर के एसडीपीओ सदानंद कुमार ने आज संवादाताओं को बताया कि लदनियां थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोग थाना क्षेत्र के खाजेडिह कॉलेज के पीछे पुराने खंडहर में ब्राउन सुगर खरीद बिक्री कर रहे हैं। थानाध्यक्ष ने इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी।
इसके बाद एसडीपीओ की ओर से प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी बीडीओ राकेश कुमार ठाकुर एवं एसआई पुलिस चौधरी को चिंहित स्थान पर आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए भेजा। पुलिस ने वहां घेराबंदी की और एक अपराधी को पकड़ लिया।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान थाना क्षेत्र के विष्णुपुर निवासी सिंकदर यादव के रुप में की गई है। छापेमारी की जगह से एक देशी कट्टा तथा दो जिंदा कारतूस के साथ 10 ग्राम ब्राउन सुगर बरामद की गई है। इसी बीच मौके का फायदा उठा कर तीन अन्य संदिग्ध अपराधी फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित