मधुबनी, मार्च 16 -- बिहार में मधुबनी जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र स्थित ब्रह्मपुर गांव से पुलिस ने पुराने मामले में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में अफजल अंसारी,इफ्तखार अहमद,मो. अनस, अंसारूल हक एवं असद अंसारी शामिल हैं। सभी आरोपी ब्रह्मपुर गांव के निवासी हैं।
सूत्रों ने बताया कि यह मामला काफी पुराना था। जिसमें नामजद सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित