मधुबनी , मार्च 26 -- बिहार में मधुबनी जिले के रहिका थाना क्षेत्र में गुरुवार को मारर नहर के किनारे एक युवक का अधजला शव बरामद हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मृतक की पहचान रहिका थाना क्षेत्र के जगतपुर निवासी राहुल चौधरी के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राहुल बुधवार की रात्रि चैती नवरात्रि का कार्यक्रम देख रहा था। चश्मदीदों और परिजनों का कहना है कि उसे गुरुवार तड़के करीब 3 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर देखा गया था। घटनास्थल पर राहुल की बाइक भी पूरी तरह जली हुई अवस्था में पाई गई है।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि राहुल की हत्या किसी रंजिश के तहत की गई है। अपराधियों ने उसकी जान लेने के साथ पहचान और सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव और बाइक को आग के हवाले कर दिया। इस घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने जगतपुर-रहिका मुख्य मार्ग को जामकर दिया और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शनपुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक राहुल चोधरी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उस पर लूटपाट,मारपीट और कई अन्य संगीन धाराओं में मामले दर्ज थे। पुलिस को आशंका है कि यह घटना पुरानी रंजिष का परिणाम हो सकती है। पुलिस यह पता लगा रही है कि राहुल हाल के दिनों में किन-किन अपराधियों के संपर्क में था। रहिका थानाध्यक्ष ने बताया कि शीघ्र ही अपराधियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित