मधुबनी , अप्रैल 07 -- बिहार में मधुबनी जिले के बेनीपट्टी अंचल क्षेत्र में मंगलवार को तालाब में डूबकर एक मल्लाह की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कटैया गांव निवासी गणेश सहनी अपने कुछ सहयोगियों के साथ तालाब से मछली निकालने के लिए गया था। इस दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। सहयोगियों ने उसे तालाब से बाहर निकाला और उसे अनुमंडल अस्पताल ले गये,जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित