मधुबनी, मई 16 -- बिहार में मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के तीसीयाही हरलाखी मुख्य पथ पर शनिवार की सुबह ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान खिरहर थाना क्षेत्र के जिरौल गांव के मो. नुरुल के पुत्र मो. मुस्तफा (21) के रूप में हुई है। मो: मुस्तफा ग़महरिया गांव स्थित ननिहाल से घर लौट रहा था। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित