मधुबनी , मार्च 31 -- बिहार के मधुबनी जिले में नगर थाना की पुलिस ने कार पर लदी भारी मात्रा में शराब बरामद की है।

नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि गिलेशन बाजार क्षेत्र से कार के माध्यम से भारी मात्रा में अवैध शराब की खेप लाई जा रही है। सूचना के आधार पर छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी अभियान के दौरान एक कार को संदेह के आधार पर रोका गया। तलाशी के दौरान कार से 675 लीटर नेपाल निर्मित देसी शराब और 108 लीटर विदेशी बीयर जब्त की गयी।

नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वाहन चालक लदनियां थाना क्षेत्र के जोगिया गांव निवासी इंद्रजीत कुमार सिंह को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए वाहन चालक से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। शराब कारोबार से जुड़े अन्य लोगों को जल्द गिरफ्तार कर किया जाएगा। कार चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित